बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए इन घरेलू तरीकों से रखें अपना ख्याल

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए इन घरेलू तरीकों से रखें अपना ख्याल

सेहतराग टीम

बदलते मौसम में हमें अपने सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि जैसे-जैसे मौसम में बदलाव आता है वैसे-वैसे ही हमारे आस-पास कई बीमारियां भी आना शुरू कर देती हैं। उन बीमारियों में इस समय डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया प्रमुख हैं। ये सभी रोग मच्छरों के काटने से फैलते हैं। वहीं इसके साथ ही मानसून के आने से फ्लू का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में हमें अपना ख्याल ज्यादा रखने की जरूरत है। वहीं इस समय चल रहे कोरोना काल में फ्लू से बचने और अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। इसके बावजूद अगर सर्दी, खांसी और फ्लू हो जाती है तो इसे घर बैठे ठीक किया जा सकता है। अगर आपको इस उपचार के बारे में नहीं पता है तो आइए जानते हैं-

पढ़ें- एक मिनट में 10 बार से ज्यादा पलकें झपकना है इस बीमारी का लक्षण, तुरंत हो जाएं सावधान!

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए घरेलू तरीके (Home remedies to avoid diseases in the changing weather in Hindi):

लहसुन

हर प्रकार के व्यंजनों में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। इससे जायके का स्वाद बढ़ जाता है। इसमें कई रासायनिक गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। अगर आपको टॉन्सिल्स की शिकायत है तो लहसुन को सिरके में मिलाकर गरारे करें। आपको जल्द आराम देखने को मिल सकता है। सिरदर्द में लहसुन की कलियों को माथे पर स्क्रब करने से आराम मिलता है। कोल्ड में भी यह फायदेमंद होता है।

काढ़ा

बदलते मौसम में काढ़ा रामबाण औषधि है। इसे काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, देसी घी, अदरक, हल्दी और लहसुन आदि मिलाकर बनाया जाता है। काढ़ा न केवल सर्दी, खांसी और फ्लू आदि में फायदेमंद होता है बल्कि इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। डॉक्टर्स कोरोना वायरस से बचने के लिए काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। अगर आपके घर में किसी सदस्य को फ्लू की शिकायत है तो आप उन्हें काढ़ा पिला सकते हैं।

हल्दी युक्त दूध और घी

सर्दी और खांसी में हल्दी-दूध बहुत लाभकारी होता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। हल्दी युक्त दूध और घी फ्लू के लक्षण और सर्दी को दूर करने में सहायक होते हैं। खासकर रात में सोने से पहले हल्दी युक्त दूध पीना अधिक फायदेमंद होता है।

शहद और नींबू

इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही फ्लू और सर्दी में आराम देता है। इसके लिए आप शहद में नींबू का रस उचित मात्रा में मिलाकर सेवन करें। इससे आपको जल्द आराम प्राप्त होगा।

शहद और मसाले

शहद में एंटी बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। अगर गले में खराश है तो आप शहद, अदरक और काली मिर्च युक्त जूस बनाकर पिएं। इससे आपको गले की खराश में जल्द आराम मिल सकता है। इसके साथ ही शहद के सेवन से गले की खराश, खिचखिच और चुभन से भी निजात मिलता है।

 

इसे भी पढ़ें-

इन वजहों से आती है आपके पैरों में कमजोरी, जानें कैसे लाएं पैरों में मजबूती

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।